Breaking News

राजस्व टीम ने चलाया अभियान दो ट्रैक्टर किए जब्त

Spread the love

राजस्व टीम ने चलाया अभियान दो ट्रैक्टर किए जब्त

बिल्सी। तहसील की राजस्व टीम ने डीएम के निर्देश पर बड़े बकायदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दो बाकीदारों के ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जिससे बाकीदारों में खासा हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी ने बताया तहसील क्षेत्र के गांव उघैती निवासी धर्मवीर पर पांच लाख 81 हजार रुपए से अधिक की बकाया थी, जिसकी अचल संपत्ति के रूप में ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अलावा गांव खंडुआ निवासी ओमेंद्र पाल सिंह पर तीन लाख 61 हजार रुपए से अधिक की बकाया होने पर उसकी अचल संपत्ति के रूप में भी ट्रैक्टर को जब्त किया है। टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को तहसील पहुंचा दिया है और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। तहसील की राजस्व टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अन्य बाकीदारों में खासा हड़कंप मच गया। तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया बाकीदारों के खिलाफ निरंतर अभियान चलता रहेगा। टीम में नायब तहसीलदार के अलावा अमीन जाहिद मियां, ऋषिपाल सिंह, अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक विजय कुमार, नरेश पाल आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!