Breaking News

हाइवे पर अनियंत्रित बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मृत्यु

Spread the love

सहसवान: हाइवे पर अनियंत्रित बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा उसका फुफेरा भाई घायल हो गया लेकिन वह वहां से कहीं चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा गुरुवार शाम करीब चार बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास हुआ। सड़क पर एक युवक सड़क पर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। क्षतिग्रस्त बाइक भी वहीं पड़ी हुई थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान सूरजपाल (29) पुत्र बांकेलाल निवासी गांव नाथ गौंटिया मजरा रामपुर बुजुर्ग राजूपुर बरेली के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के स्वजन देर शाम यहां पहुंचे। मृतक के भाई होरी लाल ने बताया कि श्रीपाल विनावर थाना क्षेत्र के गांव शेरगंज का रहने वाला है। श्रीपाल और सूरजपाल आपस में ममेरे फुफेरे भाई हैं। दोनों लोग बाइक से कहीं जा रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना के दौरान बाइक पर सवार दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …