Breaking News

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना,बदायूँ द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता अभियान चलाया

Spread the love

*प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना,बदायूँ द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया तथा छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए*।

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में आज दिनाँक 06.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया । साइबर जागरुकता अभियान के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!