Breaking News

हाइवे पर आवारा सांड से टकराई बाइक, शिक्षामित्र हुआ घायल

Spread the love

हाइवे पर आवारा सांड से टकराई बाइक, शिक्षामित्र हुआ घायल

इससे पहले भी कई लोग सांड के टकराने से घायल हो चुके है

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव अंबियापुर के निकट बुधवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक आवारा सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार शिक्षामित्र घायल हो गया। जिनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इससे पहले भी कई लोग इन आवारा सांडों से टकराकर घायल हो चुके है।

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी एवं प्राथमिक स्कूल जरसैनी में शिक्षामित्र के पद पर तैनात शिवम उपाध्याय उर्फ मुनीष गांव जरसैनी से अपनी बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित गांव अंबियापुर के शिव मंदिर पर पहुंची, तभी सड़क पर एक आवारा आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। जिससे शिवम गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना घायल के परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताते है कि इससे पूर्व तीन अगस्त की रात सिरासौल मार्ग पर स्थित मोहम्मदगंज के हॉटमिक्स प्लांट के पास क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी जावेद खान पुत्र साविर और उनका दोस्त शाहनवाज अपने गांव को जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक प्लांट के पास पहुंची तभी एक आवारा सांड खेत से बाहर निकल कर सड़क पार करने को आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। रोड पर आए दिन सांड के टकराने से हादसे हो रहे है। बावजूद इसके प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …