Breaking News

ऋषि आश्रम में पांचवें दिन हुई धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

ऋषि आश्रम में पांचवें दिन हुई धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत उमाशंकर शास्त्री जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा बृहस्पतिवार को पांचवे दिन धूमधाम से की गई। यहां सबसे पहले वृध्दाश्रम पर पंडित दीपक शर्मा द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उनके बाद उनकी प्रतिमा को भक्तों द्वारा गांव का भ्रमण कराया गया। गांव के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर जमकर फूल वर्षा की। बाद में आश्रम पहुंच कर प्रतिमा को स्थापित किया गया। दोपहर बाद यहां भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के काफी लोगों ने पहुंच कर भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, डा.किशनपाल सिंह, वरुण शंखधार, महेश चंद्र सक्सेना, रामप्रकाश शर्मा, शिव गौड़, सचिन शर्मा, विशेष पाठक, छत्रपाल माथुर, बब्लू माथुर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!