Breaking News

गुधनी में मनाया बीएल वर्मा का जन्मदिन, किया हवन-यज्ञ

Spread the love

गुधनी में मनाया बीएल वर्मा का जन्मदिन, किया हवन-यज्ञ

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर पर बदायूं जिले के गौरव एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जन्मदिन यहां धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ करते हुए विशेष आहुतियां प्रदान करके यज्ञ भगवान से बीएल वर्मा के शतायु होने स्वस्थ रहने तथा यशस्वी होने की कामना की। उन्होंने कहा व्यक्ति जब विनम्र होता है, कठोर परिश्रम करता है, चरित्रवान होता है तब यह सद्गुण उसे बहुत ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। बीएल वर्मा इस बात के साक्षात प्रमाण है। छोटे से गांव से निकाल कर कितने बड़े औहदे तक पहुंचाना आसान नहीं होता। उनका जीवन युवाओं को इस बात के लिए प्रेरणा देता है कि उन्हें हमेशा बड़ी सोच रखते हुए कठोर परिश्रम तथा लचीला स्वभाव बनाकर निरंतर आगे बढ़ते जाना चाहिए। इस मौके पर राकेश आर्य, सुखबीर सिंह, कमलेश रानी, सरोजा देवी, किशनपाल आर्य, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!