Breaking News

लोहे की अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के हजारो रुपये के आभूषण चुरा ले गये चोर

Spread the love

उसहैत- बंद मकान में चोरी सोने चांदी के आभूषण बरामद कराने की उसहैत पुलिस से गुहार लगाई है वार्ड नौ कस्बा उसहैत में एक व्यक्ति के बंद मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने दो लोहे की अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के हजारो रुपये के आभूषण चुरा ले गये पीडित युवक ने थाने मे तहरीर दी है वार्ड नौ निवासी हिमांशु पुत्र राजपाल ने वताया वह अपने माता-पिता व पत्नी के साथ हाल ही में 30जुलाई को मजदूरी करने वाहर गया था रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपनी पत्नी को लेकर त्योहार मनाने शुक्रवार को जव घर लौटा घर का दरवाजा खोला तो कमरे का ताला टूटा देख भौचक रह गया उसने वताया अज्ञात चोर दोनो अलमारी ताले तोड़कर उसमे उसकी शादी मे खरीदे गये रखे सोने चांदी के आभूषण
चोर ले गये पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरो को गिरफ्तार कर उसके सोने चांदी के आभूषण बरामद कराने की गुहार लगाई है थाना पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच मे जुटी है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!