Breaking News

भगवतीपुर की गौशाला में गाय तड़प तड़प कर मर रही है

Spread the love

सिलहरी

ब्लॉक सलारपुर ग्राम भगवतीपुर जनपद बदायूं की गौशाला में तड़पती हुई गाय पाई गई एक गाय मरने की कगार पर है आज दिनांक 8/8/ 2025 को एक गोपनीय सूचना मिली की भगवतीपुर की गौशाला में गाय तड़प तड़प कर मर रही है वहां जाकर देखा तो गायों का बहुत दयनिय हालत है गौशाला मे ना तो गयो को‌ हरा चारा खाने की व्यवस्था है ना ही ठीक से बैठने की व्यवस्था है सूखा भूसा गाय खा रही हैं इस कारण और गायो कि बहुत ही कमजोर स्थिति है गायों को दुषित जल पीना पड़ रहा है ग्राम प्रधान के द्वारा आए हुए गौशाला के पैसे को बंदर बांट कर दिया जाता है गौशाला में बीमार गाय अभी भी वहां पड़ी हुई है । गांव वालों ने बताया की की जो गाय मर जाती हैं उनको कब्रिस्तान में गाडकर ऊपर से पानी छोड़ दिया जाता है जिसके कारण आज ग्राम पंचायत भगवतीपुर का कब्रिस्तान तालाब में तब्दील हो गया है।गौशाला में गयो की देखभाल करने को ग्राम प्रधान ने किसी रिंकू नाम के लड़के को लगाया था लेकिन मौके पर जाकर देखा तो एक नाबालिक बच्चा जिसकी उम्र मात्र 12 साल है आज उस बच्चे की उम्र स्कूल जाने की है लेकिन वह बच्चा गौशाला में गोबर उठाने झाड़ू मारने पर मजबूर है । जब उस बच्चे से पूछा गया की आपको गौशाला में किसने लगाया है। तो उस बच्चे ने जवाब दिया कि ग्राम प्रधान ने लगा दिया है प्रशासन शीघ्र ग्राम भगवतीपुर की गौशाला का निरीक्षण करें और नाबालिक बच्चों से कम ना करा कर कोई अच्छा केयरटेकर रखा जाए और बीमार गायों का इलाज कराया जाए गांव के ‌लोगो यही मांग है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …