Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को पिनेकल इंटरनेशनल स्कूल में “प्रेम की डोरी” शीर्षक के तहत राखी प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थीयो ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते हुए ऐसी राखियां तैयार कर उसमें सांस्कृतिक झलक दिखने को मिली और उसके प्रभाव को दर्शाया। इसमें कक्षा 9 के छात्र हर्षित चौहान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि स्नेह, स्वास्थ्य और संस्कार इन तीनों को साथ लेकर ही एक सच्चे नागरिक की पहचान है। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी, शिवम जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव शंखधार, चिराग सक्सेना, शालिनी पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य आदि मौजूद रहे l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!