Breaking News

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हुआ राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हुआ राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
उघैती-आज रक्षाबंधन के मौके पर क्षेत्र के गांव रियोनाई में स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया इस मौके पर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का आयोजन अंबिका चौहान एवं सोनम के देखरेख में हुआ प्रतिभागी छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक राखियां बनाई सभी छात्राओं ने कॉलेज के एम डी आशीष सक्सेना सहित समस्त अध्यापकों के राखी बांधी इसके साथ ही छात्राओं ने छात्रों के भी राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया सभी छात्राओं को कॉलेज की प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना,एम डी आशीष सक्सेना , प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना ,उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा जूनियर वर्ग एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह प्राइमरी वर्ग एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश माथुर जूनियर कॉर्डिनेटर चेतन ,प्राइमरी कॉर्डिनेटर सोनू शर्मा प्री प्राइमरी कार्डिनेटर अंबिका चौहान एवं सोनम,उमेश वार्ष्णेय, पूजा अंजली ,अवधेश,उमेश,अर्पित,सारांश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …