Breaking News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनके सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Spread the love

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर की शाखा ‘ब्लूमस’ में कक्षा प्री0पी0जी0 से कक्षा-2 तक के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनके सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस श्रृंखला में कक्षा प्री0पी0जी0 से पी0जी0 तक के छोटे-छोटे छात्रो ने फैन्सी ड्रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं वे गाँधी, नेहरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, भगत सिंह, आजाद आदि की आकर्षक वेशभूषा में अत्यंत ही मनमोहक लग रहे थे। महापुरूषों की वेश-भूषा में सभी ने ऐसे दृश्य को उपस्थित कर दिया जिसने आज़ादी के वीर बलिदानियों की यादें ताजा कर दी।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन से अवगत कराते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनको आशीर्वचन दिए। इस अविस्मरणीय पल के मौके पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉडिनेटर सुषमा वर्मा एवं ‘ब्लूमस’ की सभी अध्यापिकाओं ने उपस्थित रहकर अपनी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!