Breaking News

ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र जी ने किया पंचायत एडवांस मेंट इंडेक्स कार्यशाला का उद्घाटन –

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र जी ने किया पंचायत एडवांस मेंट इंडेक्स कार्यशाला का उद्घाटन –
जगत ब्लाक परिसर में आज एक दिवसीय ग्राम प्रधानों, सचिवो तथा लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख यागवेंद्र जी तथा ए डी ओ पंचायत लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया । इस मौके पर डी पी एम दुर्गेश कुमार जी ने पी ए आई 2.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।तथा पोर्टल पर किस तरह डाटा फीड करना है के बारे में समझाया । मास्टर ट्रेनर रुपेंद्र पटेल तथा सुरेंद्र सिंह ने सतत विकास के 17 गोल तथा एल एस डी जी की 9 थीमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । मास्टर ट्रेनर शोएब रजा तथा अदिति रस्तोगी ने पी ए आई 1.0 तथा पी ए आई 2.0 के अंतर को समझाया । तथा विस्तार से चर्चा की । कि जिस तरह से पी ए आई 1.0 में पिछले वर्ष जनपद में दहेमी ग्राम पंचायत ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं । उसी प्रकार पी ए आई 2.0 में हम लोग अच्छे से फीडिंग करके अन्य ग्राम पंचायत को भी अच्छे अंक दिला सकते हैं । जिससे कि ग्रामों को पुरस्कार मिल सके ।कार्यशाला में जलपान एवं भोजन की व्यवस्था अच्छी रही । इस मौके पर ए डी ओ पंचायत ने सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है कि वह शीघ्र अति शीघ्र फीडिंग पूरी कराकर अपने ग्राम पंचायत को भी पुरस्कार दिलाने में सहायता करें ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …