एफपीओ व सहकारी समितियाँ ऑयल एक्सट्रैशन यूनिट लगाने हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ : 14 अगस्त। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र पुरोनिधानित नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयल सीड्स) वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन एवं यूपीएफपीओ शक्ति पार्टल डॉट जीओवी डॉट आईएन
पर पंजीकृत एफ0पी0ओ0 व सहकारी समितियों हेतु 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना कराये जाने पर प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत अधिकतम 990000 रुपए तक अनुदान अनुमन्य है।
उन्होंने बताया कि कम्पनी अधिनियम व सहकारिता अधिनियम के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृत एफ0पी0ओ0 जिनका तीन वर्षों का अनुभव व जिनके 200 कृषक सदस्य हों, विगत तीन वर्षों में औसत कारोबार 09 लाख से अधिक का हो एवं कृषकों की 03 लाख की इक्विटी होनी चाहिए। योजनान्तर्गत पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर प्राप्त किया जायेगा, जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक एफ0पी0ओ0 व सहकारी समितियॉ ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
—–