आज 15 अगस्त के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया विकास क्षेत्र कादर चौक (बदायूं) में प्रातः 6:30 बजे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई
तत्पश्चात स्कूल पहुंचकर प्रातः 8:00 बजे ग्राम प्रधान अनारकली ने झंडा फहराया पुष्प वर्षा के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने स्वतंत्रता दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद, सहायक अध्यापक कासिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना रानी, आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी रसोईयां गीता एवं कमलेश और गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat