Breaking News

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 79 वां स्वाधीनता दिवस

Spread the love

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 79 वां स्वाधीनता दिवस

देश भक्ति के गगन भेदी जयकारों से वातावरण हुआ देश भक्तिमय
छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को किया मन्त्रमुग्ध

बदायूं,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज आजादी का महापर्व 79 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण देश भक्तिमय कर दिया.

प्रातः काल 8:30 बजे मुकेश चंद्र रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया. तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ. भैया बहनों ने देश के अमर शहीदों, महात्मा गांधी की जय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जय, चंद्रशेखर आजाद की जय, सरदार भगत सिंह की जय के गगनभेदी जयकारों से वातावरण देशभक्ति मय कर दिया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि सुनील कुमार गुप्ता अध्यक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह तोमर, मुकेश चंद्र रस्तोगी, राकेश वैश्य कुलदीप वैश्य, दिनेश वैश्य, ओमप्रकाश वैश्य एवं हरीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया.
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करआगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने अतिथि परिचय कराया. कार्यक्रम का संचालन वर्षा यादव एवं अनोज सक्सेना ने किया.
इस मौके पर कमलेश कुमार, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, शैलेंद्र सिंह, अचल शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!