Breaking News

450 ग्राम अफीम के साथ 3 तस्करों को दबोचा, बाइक व नकदी बरामद

Spread the love

बदायूँ। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिनावर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 450 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक गौरव तेवतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मलगाँव बाईपास तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आरिफ (निवासी रूपपुर मोहरा, थाना मूसाझाग), संदर्भ उपाध्याय (निवासी बाराचिरी, थाना कादरचौक) और दीपक (निवासी चंदननगर खरैर, थाना बिनावर) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 450 ग्राम अवैध अफीम, 3 मोबाइल फोन, 4900 रुपये की नकदी और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/19 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कैकेयी के हठ के आगे झुके महाराज दशरथ, श्रीराम को हुआ वनवास

Spread the loveपिंडौल। तहसील बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के …