Breaking News

हिन्दू युवा वाहिनी संगठन बदायूं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

Spread the love

हिन्दू युवा वाहिनी संगठन बदायूं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

बदायूं, 15 अगस्त – हिन्दू युवा वाहिनी संगठन बदायूं ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रभारी आदेश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

जिला महामंत्री एडवोकेट नितिन सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई, अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं।

भारत माता की जय” व “वंदेमातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला प्रभारी आदेश शर्मा, जिला संयोजक एड. नितिन सक्सेना, जिला महामंत्री एड. निष्कर्ष प्रताप, जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, कार्यालय प्रभारी अवनीश शर्मा, अरविन्द शर्मा, दिशांत गुप्ता, छवि कुमार, अलवीर यादव, महेश कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!