स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया , शूर वीरों को याद किया
आसफपुर – बीते शुक्रवार को आसफपुर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों , सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।
इस अवसर पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ने कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , योगाचार्य निखिलेश कुमार पाठक के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इस अवसर पर योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक ने कालेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित स्वर्गीय त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला । इस दौरान विद्यालय में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए ।
इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रेम सागर यादव के सहयोग से ध्वज फहराया और देश भक्ति नारों का उदघोष किया ।
इसी दौरान क्षेत्र के गांव सीकरी में स्थित नामचीन विद्यालय लाला छोटे लाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार पाराशरी ( कवि पंकज आसफपुर ) ने विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास चंद्र शर्मा व प्रबंधन समिति के सदस्य डॉक्टर मुनेंद्र कुमार शर्मा के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इसके साथ ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार ने समद अली , ओंकार सिंह , एच एल शर्मा , रमाकांत वार्ष्णेय , जहीन मिर्जा , वार्ड वाय अंकित कुमार , विकास यादव , विवेक कुमार के सहयोग से ध्वज फहराया ।
इसके साथ ही स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित शाहिद स्मारक पर यहां के प्रधान लिपिक , ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , सचिव गजेंद्र पाल सिंह , विनेश कुमार , कपिल कुमार गौतम , धर्मवीर सिंह , अवधेश कुमार , बी एम एम अरुण कुमार , राजेश कुमार , वीरेश कुमार , विकास शर्मा वेद प्रकाश शर्मा ,भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हंस मुखी मौर्य के सहयोग से यहां के ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इसी क्रम में स्थानीय मैं अनन्या फिलिंग स्टेशन के स्वामी अनूप कुमार पाराशरी ( कवि पंकज ) ने एडवोकेट अमित कुमार शर्मा व फर्म के अन्य कार्मिकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इसके अलावा क्षेत्रीय गांव दबथरा में स्थित संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वाति अग्रवाल , सहायक अध्यापक दिवा शंकर यादव सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से यहां के ग्राम प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इसके अलावा स्थानीय खंड शिक्षा कार्यालय , विद्युत उपखंड कार्यालय , उप डाक घर , पंजाब नैशनल बैंक शाखा , जिला सहकारी बैंक शाखा , पंचायत भवन कार्यालय , बाल विकास परियोजना कार्यालय , पुलिस चौकी , राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने ध्वज फहराया ।
साथ ही क्षेत्र के गांव कौरेरा में संवि लियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालीचरन यादव व ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ( एडवोकेट ) ने ध्वज फहराया ।
इसके अलावा गांव नहडोली , सीकरी , श्यामपुर , मोहकमपुर , मलखानपुर , नरौरी – नरौरा , स्थानीय एम पी पब्लिक स्कूल , आदि जगहों से स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाने की खबरें मिली हैं ।
आसफपुर ( बदायूं ) से दानवीर सिंह 🙏 🙏
Budaun Amarprabhat