Breaking News

नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण।

बदायूं। नगर पालिका परिषद में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण से हुई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि हमें एकजुट होकर विकास, एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से हम आज आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश की स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अनमोल धरोहर है, जिसे हमें एकजुट होकर संरक्षित करना है।“

पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ़ जश्न का दिन नहीं, बल्कि उन महान नेताओं को याद करने का अवसर है जिन्होंने संविधान बनाकर देश को विविधता में एकता और अखंडता का संदेश दिया। याद दिलाया कि किस तरह वीर बलिदानियों ने अपने देश के लिए अपने आप को न्यौछावर कर हमें यह आजादी दिलाई। शहीदों का यह बलिदान और हमारी आजादी व्यर्थ नहीं जानी यह हमें देशहित में निरन्तर कार्य करते रहना है।

अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि संविधान ने हमें अपने विचार व्यक्त करने, अपनी पसंद से जीवन जीने और समान अधिकार पाने का हक दिया है। यह दिन हमें लोकतंत्र की असली ताकत नागरिकों की एकजुटता की याद दिलाता है।

कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, भूरे पीरजी, मनोज चन्देल, अली अल्वी, अबरार अहमद, राजीव नारायण रायजादा, फिरोज खां, मुशाहिद, नवैद, मनोज कश्यप, उमा शंकर, प्रेमलता, भाग्यदेवी, ममता, भूदेवी चन्देल, हार्षित यादव, बब्लू, कौशर अली, छोटू, अबरार, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता सिविल सूर्य प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!