Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Spread the love

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
बदायूं: एचपी इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। विद्यालय में यह त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। उनकी मासूमियत और सादगी ने सभी का दिल जीत लिया |
इस अवसर पर नन्हे कलाकारों ने श्रीकृष्ण भक्ति के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और मेहनत से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक, श्री शिवम पटेल, ने “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यह त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
विद्यालय की निदेशिका श्रीमति सेजल पटेल ने कहा, “बाल्यकाल में संस्कार सबसे सहज ढंग से अनुभवात्मक गतिविधियों से आते हैं। राधा‑कृष्ण की भूमिकाएँ निभाते हुए बच्चों ने सौहार्द, करुणा और सौंदर्य‑बोध को महसूस किया—यही सीख आगे उनके व्यक्तित्व का आधार बनेगी। मैं शिक्षकों और स्टाफ की सृजनात्मक मेहनत के लिए विशेष धन्यवाद देती हूँ।”
वही प्रधानाचार्या संदीप पांडे ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है। उन्होंने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!