🟣
*PCOS PCOD के बारे में वो सब कुछ जो आपको पता होना चाहिए*
आजकल की भागदौड़ भरी, Busy और तनावपूर्ण लाइफस्टाइल के चलते हम अक्सर अपनी सेहत का सही तरह से ध्यान नहीं रख पाते। जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं…और इनमें से एक है PCOS PCOD
आजकल हर दस में से एक महिला PCOS PCOD की शिकार होती है और इसलिए इसके बारे में जागरूकता व जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। तो आज इसी बारे में बात करते हैं।
*♦️PCOS PCOD होता क्या है?*
“पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम” या “पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर” एक ऐसी मेडिकल कंडिशन है जो आमतौर पर रिप्रोडक्टिव उम्र की महिलाओं में हॉर्मोनल असंतुलन (hormonal imbalance) के कारण पाई जाती है। इसमें महिला के शरीर में male हॉरमोन – “androgen” – का लेवल बढ़ जाता है व ओवरीज़ पर एक से ज़्यादा सिस्ट हो जाते हैं।
*♦️ symptoms क्या होते हैं?*
कई बार इसके symptoms बाहरी तौर पर नज़र आ जाते हैं और कई बार पता नहीं चलते हैं। लेकिन ये कुछ ऐसे संकेत हैं, जो इस बीमारी की तरफ इशारा करते हैं – वज़न बढ़ना, अनियमित पीरियड्स, शरीर व चेहरे पर एक्सट्रा हेयर ग्रोथ होना, acne, मुहांसों व तैलीय त्वचा की समस्या अचानक से होना, बालों का झड़ना, pelvic pain होना, ओवरी पर कई सिस्ट होना। इसके अलावा हाइ ब्लड प्रेशर, diabetes व दूसरे हॉर्मोन्स का असंतुलन भी इसके बढ़ने पर हो सकते हैं। ये कंडिशन ज़्यादा गंभीर होने पर महिला को pregnant होने में भी मुश्किल होती है।
*♦️PCOS PCOD होने के कारण क्या होते हैं?*
वैसे इसका कोई ठोस कारण पता नहीं चला है, लेकिन ये genetically भी पास होता है और ज़्यादा वज़न होने पर भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। ज़्यादा तनाव के कारण भी ये समस्या हो सकती है।
*♦️PCOS PCOD होने पर क्या करें?*
अगर आप ऊपर दिए गए symptoms की शिकार हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा diabetes व thyroid टेस्ट ज़रूर करवा लें क्योंकि जो भी महिला PCOS PCOD से पीड़ित होती है उसके diabetes होने के chances बढ़ जाते हैं – और हाइ इंसुलिन लेवल के कारण ओवरीज़ ज़्यादा male हॉर्मोन्स बनाने लग जाती है – और इसकी वजह से हाई BP, हाई कोलेस्ट्रॉल व दिल की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।
*♦️PCOS PCOD को दूर करने के घरेलू उपाय*
डॉक्टर की सलाह व दवाइयाँ लेने के साथ ही ये उपाय घर पर करें…ताकि आपको इससे जल्द छुटकारा मिल जाए। ये हैं कुछ जादूई कुदरती उपाय
*♦️दालचीनी*
ये आपके अनियमित पीरियड की समस्या को दूर करने में बड़ी मददगार होती है। एक टीस्पून दालचीनी का पाउडर गरम पानी में मिला कर पी लें।
Budaun Amarprabhat