Breaking News

सिरतौल में शुरू हुआ जाहरवीर बाबा का मेला

Spread the love

सिरतौल में शुरू हुआ जाहरवीर बाबा का मेला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में शनिवार की शाम से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष जाहरवीर का मेले का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चना के साथ हुआ। मेले में दिन में ढोला और रात में बाहर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। मेले में गांव और पड़ोस के लोग पहुंच रहे हैं और प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी मेले में हर्षोल्लास के साथ सभी लोग आपसी मेल प्रेम से लुत्फ़ उठा रहे हैं। बच्चों के लिए नाव वाले झूला, कार वाले झूले, जंपिंग झूला और बड़े चरक झूले लगे हुए हैं। मेला कमेटी ने दुकानदारों की सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा प्रबंध किया है। दुकानों को विद्युत व्यवस्था निःशुल्क दी गई है। दिन में आल्हा ऊदल हरिश्चंद आदि नाटकों का मंचन होगा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष गेंदन लाल गुप्ता, प्रबंधक पवन उपाध्याय, श्यामपाल, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, तिलकेश गुप्ता ,सत्यप्रकाश शर्मा, कुंवरपाल शाक्य, प्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …