Breaking News

श्री बाला जी धाम, मेहंदीपुर के पावन दर्शन को रवाना हुए

Spread the love

बिसौली। भक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री श्री 1008 श्री बलदेवधाम गुधनी के पीठेश्वर ललितेश्वर महाराज के सानिध्य में लगभग 251 श्रद्धालु बसों एवं निजी वाहनों का पूजन कर श्री बाला जी धाम, मेहंदीपुर के पावन दर्शन को रवाना हुए। यात्रा प्रस्थान पर जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। मंगल ध्वनियों व शंखनाद के बीच भक्तगण बाला जी महाराज का स्मरण करते हुए दिव्य यात्रा पर अग्रसर हुए। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाएँ मंगलगीत गाती हुईं और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा दल को शुभकामनाएँ प्रदान कर रहे थे। धूप-दीप के साथ ग्रामीणों ने भक्तों को विदाई दी। इस अवसर पर महाराज श्री ने आशीर्वचन दिए कि बाला जी की शरण में जाने वाला हर भक्त दुख-तकलीफ़ से मुक्त होकर आनंद और शक्ति प्राप्त करता है। पूरे कारवां में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आनंदित होकर गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए। धाम यात्रा को लेकर क्षेत्र में उल्लास व आस्था का माहौल रहा। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यह यात्रा पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!