Breaking News

महारानी अवंतीबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Spread the love

उसहैत
क्षेत्र के गांव माधुरी नगला में महारानी अवंतीबाई के जयंती समारोह के कार्यक्रम दूरदराज से आये लोधी समाज के नेताओं ने भाग लिया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोधी समाज सेवा नायक एवं लोधी सेना संगठन के संरक्षक पूर्व आई जी केo पीo सिंह लोधी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर सिंह लोधी एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रभात वर्मा रहे।इस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने आये दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने कहा कि लोधी राजपूत समाज हमेशा देश को समर्पित समाज रहा है जिसमें बाबू जी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का योगदान तो किसी से छिपा नहीं है।उन्होंने कहा कि लोधी समाज ने भारतीय जनता पार्टी को पथ प्रदर्शक का कार्य किया है।उन्होंने महारानी अवंतीबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में लोधी राजपूत समाज के
राष्ट्रीय सचिव इंजी. धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष लोधी हरगोबिंद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनसुख लोधी, प्रदेश प्रभारी शिव कुमार लोधी, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी, जिला संरक्षक संजीव लोधी, अरविंद कुमार लोधी जिला कोषाध्यक्ष, महासचिव गजराज लोधी मंडल उपाध्यक्ष नर सिंह लोधी, रामवीर लोधी मंडल मंत्री, मंडल सचिव रामकुमार लोधी, युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी, विजय कुमार लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, मा.नरेंद्र सिंह लोधी, सत्येन्द्र सिंह लोधी ,नरेंद्र कुमार लोधी,आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the loveनकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए दिए आवश्यक निर्देश अमर प्रभात, बदायूं। …