Breaking News

मुंसिफ कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को एक पक्ष की पैरवी करने पर कोर्ट परिसर में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है।

Spread the love

बिसौली। मुंसिफ कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को एक पक्ष की पैरवी करने पर कोर्ट परिसर में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है।
सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे अधिवक्ता प्रदीप उपाध्याय मंगलवार को जब अपने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह के साथ प्रेम शंकर पुत्र जीवन राम की तरफ से केश की पैरवी करने जा रहे थे तभी प्रदीप उपाध्याय एडवोकेट के गांव सीकरी निवासी आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली, और कहा कि तूने मेरे खिलाफ केश में पैरवी की तो तुझे एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लगवाते हुए जान से मार दूंगा। अधिवक्ता प्रदीप उपाध्याय ने बुधवार को अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली में प्रेमपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, सेंट्रल बार के सचिव अनिल सक्सेना, सिविल बार के सचिव गंगा लहरी उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, बार कौंसिल के आमंत्रित सदस्य नितिन पाठक, राजकुमार पाल, अजीत यादव, दीपक साहनी, बलबीर मिश्रा, राजवीर सिंह, मनबीर यादव, शकील खान, नवनीत यादव, सोनू शर्मा, कमल हसन, विकास शर्मा, संजीव यादव, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह यादव, विपिन यादव सहित सिविल बार एसोसियन एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!