Breaking News

गणपति कृपा में शिव एवं रवि योग से विशेष होगी हरियाली तीज

Spread the love

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। ये तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है। इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। आईए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा से इस वर्ष हरियाली तीज का योग क्या होगा।
मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए ये उपवास किया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 07 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 06 अगस्त 2024 सायं 7 बजकर 42 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 07 अगस्त 2024 को रात्रि 10 बजे होगा। इस दौरान रिघ योग, शिव योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में पूजा पाठ और व्रत रखने से सौभाग्यवती भव: का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं।
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार हरियाली तीज पर महादेव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन शिव-पार्वती की जोड़ी की पूजा करती हैं, उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …