Breaking News

व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित

Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक नगर,बदायूँ विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जनपद के व्यापारियों,उद्यमियो एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर बताया गया कि अपने-अपने प्रतिष्ठान/दुकान के सामने सडक पर अतिक्रमण न करें, अतिक्रमण करने से सार्वजनिक मार्ग बाधित होता है जिससे शहर में जाम की स्थिति बन जाती जिस कारण आम जनता को परेशानियो का सामना करना पडता है। गोष्ठी के दौरान व्यापारियो से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रुप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा समस्याओं/सुझावो को सुना गया एवं उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को पुलिस के साथ सहयोग करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में मदद करने का आग्रह किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …