टूटी सड़क और जलभराव को लेकर जरसैनी में किया प्रदर्शन
ग्रामीणों का आरोप, कोई अधिकारी नहीं सुनता समस्या
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव जरसैनी में लंबे समय से टूटी सड़क और जलभराव की समस्या से दुखी ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क पर एकत्रित होकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोनों समस्याओं का निराकरण कराएं जाने की मांग डीएम से की। गांव की जशोदा देवी ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से सड़क टूटी हुई पड़ी है। जिसपर हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिससे इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गांव के लोगों ने उक्त समस्या को लेकर कई बार ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधान को अवगत कराया परंतु ईश्वर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। रमाकांत शर्मा ने बताया सड़क पर जलभराव होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। मामूली बरसात होने पर सड़क का पानी घरों में भर जाता है। उन्होंने बताया यह समस्या पिछले एक वर्ष से बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुडडो देवी माहेश्वरी, विनेश माहेश्वरी, कंचन माहेश्वरी, रामकुंवर माहेश्वरी, वीरेश कुमार, हरीश शाक्य, आदेश उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, नीरेश कुमार, अरविंद कुमार, माला देवी माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat