Breaking News

पर्यूषण पर्व का पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया

Spread the love

पर्यूषण पर्व का पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित पंचायती जैन मंदिर में बृहस्पतिवार से शुरू हुए पर्यूषण पर्व (दसलक्षण धर्म) का पहला दिन यहां उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। मंदिर में सर्वप्रथम भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके पश्चात दसलक्षण धर्म पूजा, मंत्र णमोकार का जाप एवं अन्य धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न कराए गए। मन्दिर में उपस्थित जैन श्रद्धालुओं को निखिल जैन द्वारा प्रवचन के माध्यम से बताया गया कि क्रोध का कारण उपस्थित होने पर भी क्रोध न करना क्षमा है, समर्थ रहने पर भी क्रोधात्पादक निंदा, अपमान, गाली गलौच आदि प्रतिकूल व्यवहार होने पर भी मन में कलुषता न आने देना उत्तम क्षमा धर्म है। इसी क्रम में सामूहिक महाआरती की गई। अंत में जैन मिलन के बैनर तले बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू व समाज के मंत्री अनिल जैन सोनी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व विधासागर महाराज के चित्र के समक्ष पुष्प समर्पित कर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन, नीरेश जैन, नीरज जैन, स्वीटी जैन, मोना जैन, डॉ आरती जैन, पंकज जैन, स्पर्श जैन, ममता जैन, चुन्नी जैन, दिव्या जैन, वविता जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!