Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में होगी 37 वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता

Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में होगी 37 वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता

बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में 4 सितंबर से 7 सितंबर तक विद्या भारती के विद्यालयों की क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न होगी, प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह के हवाले से बताया प्रतियोगिता में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं ब्रज प्रदेश के लगभग 300 खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 सितंबर की सायं काल को भव्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा, एवं दिनांक 5 और 6 सितंबर को प्रतियोगिता डोरी लाल अग्रवाल स्पोट्र्स स्टेडियम बरेली में संपन्न होगी समापन 7 सितंबर की प्रातः विद्यालय परिसर में संपन्न होगा।
प्रतियोगिता के कोच एवं निर्णायक सभी बाहर से आएंगे, विजेता टीमों को ट्रॉफी आदि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!