Breaking News

रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में पथ प्रदर्शक गुरुजन सम्मान समारोह

Spread the love

बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में पथ प्रदर्शक गुरुजन सम्मान समारोह में सेवानिवृत्ति शिक्षकों को अंग वस्त्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रेसिडेंट संजय गर्ग ने कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सच्ची धूरी है। वह केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि बच्चों के जीवन में संस्कार और दिशा भी देते हैं। सचिव मुदित अग्रवाल ने कहा कि आज का यह सम्मान वास्तव में हमारे शिक्षकों के योगदान को नमन करने का छोटा सा प्रयास है। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान देव तुल्य है। सचिव भारती अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रतिभा अग्रवाल, सुनील मिश्रा, राम भरोसे लाल शर्मा, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, चंचल ठक्कर, सरोज वाला, देवपाल शर्मा, नाथू लाल शर्मा, रोशन लाल, सतपाल मिश्रा, ओम हरि शर्मा को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुदित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉक्टर मनोज माहेश्वरी, विनय शर्मा, डॉक्टर प्रवीण शर्मा, देवेंद्र चौहान, आलोक गर्ग, ममता अग्रवाल, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!