Breaking News

पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा –

Spread the love

पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा –
बदायूं जनपद के विकास खण्ड उसावाँ एव उझानी के पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण दातागंज रोड पटेल गार्डन में चल रहा है। मास्टर ट्रेनर रूपेंद्र पटेल एवं कृष्ण चौहान ने सर्वप्रथम प्रतिभागियों का परिचय किया एवं उसके पश्चात केंद्रीय वित्त आयोग तथा राज्य वित्त आयोग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । जिसमें टाइट फंड एवं उन टाइट फंड के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । मास्टर ट्रेनर रूपेंद्र पटेल तथा अशोक तोमर जी ने सतत विकास लक्ष्य के 17 लक्ष्य एवं 9 थीम पर चर्चा की । सतत विकास लक्ष्य की 9 थीम जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव , वाल हितेषी गांव , पर्याप्त जल युक्त गांव , स्वच्छ एवं हरित गांव , आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव , सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव ,आदि पर जानकारी दी गई । इस अवसर पर विनोद कुमार ब्लॉक समन्वयक उझानी , अशोक कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, हनी शर्मा ,अंशिका सक्सेना, नीलम, पिंकी पाल, शिवानी पांडे, राहुल , अभिषेक , अयाज मोहम्मद आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे । विशेष सहयोग विशाल सिंह चौहान एवं पंकज सिंह का रहा । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली द्वारा आयोजित किया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …