Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन जेपी जैन स्कूल में कल से

Spread the love

बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर के महंत मटरुमल शमां महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन जेपी जैन स्कूल में कल 11 सितंबर 2025 दिन वृहस्पतिवार से 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से पहले डोला से प्रतिदिन हनुमान जी कथा श्रवण करने जाते हैं कथा स्थल महाराज जी ने बताया है कि इस बार उड़ीसा के कारीगरों द्वारा आकर्षण रूप से रथ तैयार किया गया है सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से प्रतिदिन कथा श्रवण करने हनुमान जी दिव्य रथ से जायेगे श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने के बाद बापिस दिव्य रथ से सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर में आयेंगे महाराज जी ने बताया कि
श्रीमद्भागवत कथा से पहले दरबार में पोथी पूजन के बाद 108 महिलाएं कलश उठायेगी कलश यात्रा कल 11 सितंबर को प्रातः आठ बजे से प्रारंभ होगी सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर अटल चौक, सर्राफा बाजार, बालाजी तिराहा,होते हुए जेपी जैन स्कूल कथा स्थल पहुंचेगी उसके बाद कथा श्रवण करने हनुमान जी सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर से प्रतिदिन 12 बजे दिव्य रथ से मौहल्ला संख्या पांच से अटल चौक, सर्राफ बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए जेपी जैन स्कूल कथा स्थल पर कथा श्रवण करने हनुमान जी पहुंचेंगे। कथा श्रवण करने के बाद बापिस जेपी जैन स्कूल से बालाजी तिराहा पीपल बाबा मंदिर होते हुए हनुमान जी सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर जायेंगे ।
। इस सुअवसर पर दरबार के कार्यकर्ता स्वतन्त्र राठी, पुष्कीन गांधी,दीपक माहेश्वरी बाबा,चारु सोमानी, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, जितेन्द्र वाष्र्णेय, रोहित माहेश्वरी,कंटू माहेश्वरी,सौरभ सोमानी मिन्टू, मोहित देवल,नीरज माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता,बैभव बिड़ला, आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!