बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट बृहस्पतिवार की रात एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा मरम्मत करने वाला पाना और राड चोरी कर ली। साथ ही इसी मोहल्ले में सड़क पर खड़ा एक टेंपो की बैटरी को चोर चुराकर फरार हो गए। शुक्रवार को टेंपो स्वामी सुरेश चंद्र ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Budaun Amarprabhat