Breaking News

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला वजीरगंज मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला विकासखंड सभागार वजीरगंज में आयोजित की गई।

Spread the love

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला वजीरगंज मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला विकासखंड सभागार वजीरगंज में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता अनुज माहेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रहे।अनुज माहेश्वरी ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस बीच होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताया ।इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राघव सिंह चौहान, सेवा पखवाड़ा के संयोजक जयपाल दिवाकर, सहसंयोजक रामेंद्र शर्मा, नरेश गुर्जर व जिला कार्यकरिणी सदस्य राजीव वार्ष्णेय ब्लॉक प्रमुख पुत्र कुंवर प्रताप सिंह (शिवम) पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत संगीता वार्ष्णेय एवं मंडल कार्यकरिणी के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष तथा महामंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!