Breaking News

जल जीवन मिशन के तहत खोदकर छोड़ी सड़क आये दिन होते है हादसे

Spread the love

जल जीवन मिशन के तहत खोदकर छोड़ी सड़क आये दिन होते है हादसे

उघैती (बदायूं)उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया। लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा गया।सहसवान-बिसौली संपर्क मार्ग से खितौरा-बिल्सी मार्ग पर बने गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार वाहन गड्ढों में गिरकर पलट गए। हालांकि अब तक किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्कूली बच्चे साइकिल से गिरकर घायल हुए हैं।ग्रामीणों ने कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिनेश भारद्वाज, ओंकार शर्मा, गौरव कुमार, विजय गुप्ता, हिमांशु, भोले और बनवारी लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।गांव की गलियों में भी खड़ंजे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को तुरंत इन गड्ढों को भरना चाहिए ताकि और हादसे न हों।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!