Breaking News

इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सेवानिवृत शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सेवानिवृत शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होते और उनका काम देश की भावी पीढ़ी को तैयार करना है। दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी के नेतृत्व में सरोज वाला, गीता देवी, कांति देवी, मधुबाला, रेखा अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डा. सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, लता अग्रवाल, मधु शर्मा, रितु अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, नीरू अग्रवाल, नमिता गर्ग, ममता अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, संयोगिता गर्ग, दिव्या मित्तल, अनुपम शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!