Breaking News

दहेज लेने, न दहेज देने हेतु शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आज विशेष कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत न दहेज लेने, न दहेज देने हेतु शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन टीम के द्वारा राजाराम महिला इण्टर कॉलेज बदायूॅ मे ंन दहेज लेने, न दहेज देने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पाक्सो एक्ट, पी0 सी0 पी0 एन0 डी0 टी0 एक्ट, 181,1090,1098,112,1930 हेल्प लाइन नं0 की जानकारी दी गयी बालिकाओं को दहेज के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया। बालिकाओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये अपने स्वयं के परिवार का उदाहरण भी दिया । श्रीमती दीपमाला गोयल जी ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया अपने आसपास हो रही परिस्थितयों से सतर्क रहें। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जी के द्वारा किया गया व विधालय स्टॉफ भी मौजूद रहा। छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक द्वारा दहेज न लेने व न देने हेतु शपथ ग्रहण भी करायी गयी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!