Breaking News

संकट मोचन दरबार में हुआ पितृ दोष निवारण हवन

Spread the love

संकट मोचन दरबार में हुआ पितृ दोष निवारण हवन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शुक्रवार को पितृ दोष निवारण हवन संपन्न कराया गया। जिसमें पंडित आशीष वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन को कराया गया। जिसमें घी, पंचामृत, काले तिल, फूल और मिष्ठान आदि पवित्र अग्नि में आहुतियां देकर अर्पित किए गए। जिससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और धन-धान्य, संतान तथा रुके कार्यों की सिद्धि होती है। दरबार के मंहत संजय शर्मा ने बताया कि पितृ दोष निवारण हवन करने से गृहस्थ जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति होती है। रुके हुए सभी काम पूरे होते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की इससे शारीरिक और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। इस मौके पर दीपक गुप्ता, दिव्या गुप्ता, अंशुल वाष्र्णेय, कुसुम शर्मा, कुलदीप माथुर उर्फ बंटी, सोनी माथुर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …