Breaking News

त्योहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने विशेष विद्युत अनुरक्षण अभियान शुरू

Spread the love

बिसौली। त्योहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने विशेष विद्युत अनुरक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता इंजीनियर राघवेंद्र ने एक वार्ता में बताया कि आने वाले महीने में दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख पर्व हैं। इन अवसरों पर उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली मिले इसलिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। अभियान के तहत सब स्टेशन, पोल, लाइनें और ट्रांसफार्मरों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही उनके प्रोटेक्शन सिस्टम को भी रखा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की खराबी से बचा जा सके। शनिवार को मुख्य अभियंता इंजीनियर राघवेंद्र ने विद्युत वितरण खंड तृतीय के दो बिजली घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोड, सप्लाई, पावर ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह ट्रांसफार्मर का स्थलीय निरीक्षण ट्रांसफार्मर की प्रीवेंटिंव मेंटेनेंस जैसे अर्थिंग, लोड बैलेंसिंग, ओवरलोडिंग आदि की जांच करा कर ट्रांसफार्मर की कमियों को दूर कराएं।श्री राघवेंद्र ने अधिकारियों को तकनीकी कमियों को दूर करने और उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति से संबंधित कोई परेशानी न हो इसके लिए निर्देशित किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ई. नरेंद्र चौधरी, उपखंड अधिकारी ई. अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर ई. सौरभ सैनी, अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता ग्रामीण दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!