Breaking News

अंबियापुर बीआरसी केन्द्र पर संपन्न हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Spread the love

अंबियापुर बीआरसी केन्द्र पर संपन्न हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण

बिल्सी। विकास खण्ड अम्बियापुर के बीआरसी केन्द्र पर संचालित बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में 50 शिक्षकों के दो अन्तिम बैचों का संचालन किया गया। एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों को बुनियादी स्तर पर लागू किया गया है। कक्षा तीन की हिन्दी भाषा की पुस्तक वीणा, गणित की पुस्तक गणित मेला तथा अंग्रेजी की पुस्तक सन्तूर में नवसमाहित पाठ्यक्रम पर विद्यार्थियों की समझ विकसित करने व शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाने के लिये प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया। कक्षा चार व पांच के लिये भाषा एवं गणित की चार ब्लाक पद्धति, जीआरआर पद्धति, टीचिंग एट राईट लेवल आदि शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्राथमिकता के रूप में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान पर जोर देती है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण जैसे कार्यक्रमों एवं हितधारकों के फीडबैक के आधार पर निपुण लक्ष्यों को संशोधित किया गया है। प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस पर जितेन्द्र कुमार, ज्योत्सना ने प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने एवं प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की। बीईओ गौतम प्रकाश ने दिये गये प्रशिक्षण को छात्रों पर लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा की। इस मौके पर अमित कुमार गुप्ता, एआरपी रमन कुमार सिंह, जयवीर सिंह वीना कुमारी, किरन देवी आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!