Breaking News

बिल्सी के दो गांवों में चोरों ने दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम

Spread the love

बिल्सी के दो गांवों में चोरों ने दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम

छह लाख की नगदी और सात लाख के आभूषण लेकर हुए फरार

चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के पिंडोल और हरदासपुर शुक्रवार की रात चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर इस दौरान छह लाख रुपए की नगदी और सात लाख रुपए से अधिक सोने-चांदी के कीमती आभूषणों को चुराकर फरार हो गए। दोनों चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के हरदासपुर निवासी शिवऔतार पुत्र सिपट्टर तिवारी ने बताया रात के करीब ढाई बजे चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए और उन्होंने घर में रखे पांच लाख रुपए नगदी और चार तोले सोना और चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। बताते है कि पीड़ित का पुत्र रिंकू तिवारी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया। तभी चोर ने उनके हाथ में लोहे के राड से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और चोर मौके से भाग गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। इससे पहले चोरों ने बिजनौर-बदायूं हाइले पर स्थित गांव पिंडोल निवासी पप्पू कश्यप पुत्र पोतीराम ने घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां भी चोर घर की दीवार फांद कर घर में घुसे थे। चोर कमरे में रखा बक्शा को उठाकर ले गए। जिसमें एक लाख 19 हजार रुपए की नगदी और करीब तीन लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। बताते है कि अलमारी की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। उन्होनें चोरों को भागते हुए देखा। परिवार के लोगों ने रात मेें ही बिल्सी पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा पिंडोल गांव के ही हरिओम के घर में भी चोर दाखिल हुए लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!