Breaking News

सदियों से चलती चली आ रही रास्ता को बन्द करने को लेकर की गई शिकायत पर अभी तक अधिकारियों ने नहीं लिया कोई संज्ञान।

Spread the love

सदियों से चलती चली आ रही रास्ता को बन्द करने को लेकर की गई शिकायत पर अभी तक अधिकारियों ने नहीं लिया कोई संज्ञान।

बदायूं न्यूज

ग्राम पंचायत गूरा बरेला में सदियों पुराना रास्ता बंद, ग्रामीण परेशान बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूरा बरेला में ग्रामीणों की आवाजाही का सदियों से चला आ रहा मुख्य रास्ता बंद किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है । ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते का उपयोग लोग पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। मगर अब कुछ प्रभावशाली लोग जबरन रास्ते को बंद करने पर आमादा हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं पीड़ित विनीत शुक्ला पुत्र श्रीपाल शुक्ला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार तहसील दिवस पर दर्ज कराई। यही नहीं, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी समस्या दर्ज की गई, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई पीड़ित विनीत कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण गांव की जनता रोजाना परेशान हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही रास्ता खुलवाने की कार्रवाई नहीं हुई । वल्कि विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके बुजुर्गों के समय से वह रास्ता चलता चला आ रहा है। जिसे सियाराम शुक्ला के द्वारा अवैध तरीके से बन्द किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!