Breaking News

नगदी और सोने की जंजीर को चुरा ले गए चोर

Spread the love

नगदी और सोने की जंजीर को चुरा ले गए चोर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर मेंं रविवार की रात एक घर की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने एक लाख 15 हजार की नगदी और सोने की एक जंजीर चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव करनपुर निवासी उदयवीर पुत्र मेघनाथ ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात आवारा पशुओं से अपनी फसल की रखवाली घर को लौट रहा था तो उसने अपने पीछ वाले दरखाने की तरफ चोरों को भागते हुए देखा। घर पर पहुंचा तो घर पर पत्नी व बच्चे छत पर सो रहे थे। नीचे कमरा खुला पडा था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी एक लाथ 15 हजार रुपये नगदी और सोने की जंजीर गायब थी। पीड़ित उदयवीर ने घटना की सूचना सोमवार को पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!