Breaking News

श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली। श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने हवन में आहुति दी और महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
महाराजा अग्रसेन जी के जन्म दिवस आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में हवन यज्ञ पंडित कृष्णकांत शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा अग्रवाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। यज्ञ के पश्चात महाराजा अग्रसेन के चित्र पर मालार्पण कर महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्वेता अग्रवाल, संजीव कुमार अग्रवाल, पुनीत कुमार अग्रवाल, सचिव पराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। हवन यज्ञ के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …