लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देशव्यापी सदस्यता अभियान के चलते लखनऊ विश्वविधालय के द्वितीय परिसर की इकाई द्वारा आईएमएस संकाय में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमे प्रथम वर्ष में प्रवेश कर आए हुए नव आगंतुक छात्र एवं छात्राओं को सदयस्ता दिलाई गई, जिसमे लखनऊ उत्तर के जिला सयोजक अमन सिंह ने बताया कि लखनऊ उत्तर जिले का लक्ष्य 37150 लिया गया है जिस सन्दर्भ में अभी तक इण्टर कालेजों में पांच हजार छात्रों की सदस्यता की जा चुकी है। 12 अगस्त से विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में सदस्यता शुरु की गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर के इकाई मन्त्री विवेक सिंह ने कहा कि अभाविप प्रत्येक वर्ष नये विद्यार्थियों की सदस्यता कराता है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना होता है अभाविप छात्रों के बीच संगठनात्मक,रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के माध्यम से पूरे वर्ष कार्य करने वाला एकमात्र छात्र संगठन है,जो कि छात्रों में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने का भी काम करता है। इस अभियान के दौरान अभाविप इकाई के सह मन्त्री,सहमंत्री अश्मित गुप्ता, शिवम पटेल,अक्षय प्रताप, अभय पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Check Also
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …
Budaun Amarprabhat