सूचियों को अपडेट के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
बिल्सी। भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 114 बिल्सी के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित विधिक प्रावधानों, ईआरओ नेट, आईटी की विधिक गतिविधियों, उनके दायित्व एवं कर्तव्य, बीएलओ ऐप के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्य करेगें। इसके अतिरिक्त ऐसे मतदाता जिनके नाम अथवा पिता के नाम में विशिष्ट चिन्ह बना हों, फोटो आपत्तिजनक, अस्पष्ट हो एवं जिनका जेन्डर गलत अंकित हो गया, जिनके मकान संख्या मतदाता सूची में गलत दर्ज हो गये हो उन सभी मतदाताओं के फार्म-8 भरकर संशोधन किया जायेगा एवं ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में डबल अंकित है तो उनका फार्म-7 भरकर अपमार्जित किया जायेगा। जिनकी आयु 01-01-2025 के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो या ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारण वश छूट गया हो तो ऐसे सभी मतदाता अपने बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकते है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नम्बर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सभी मतदाता मोबाइल पर Voter helpline App डाउनलोड करके भी उक्त सेवाएं प्राप्त कर सकते है। इस मौके तहसीलदार प्रभा देवी, बीईओ गौतम प्रकाश, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी समेत सभी बीएलओ मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat