Breaking News

लंका में हुआ रावण और उसके भाईयों का जन्म

Spread the love

लंका में हुआ रावण और उसके भाईयों का जन्म

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला के मंच पर मंगलवार की रात वृंदावन से आये कलाकारों ने रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। यहां लीला में दिखाया गया कि लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ और तीनों ने घोर तपस्या कर ब्रह्मा, विष्णु व महेश से वरदान मांगा। कुंभकर्ण की नियत भांपकर भगवान ने मां सरस्वती को उसकी बुद्धि विचलित करने भेजा, जिसके चलते उसने इंद्रासन की जगह निद्रासन मांग लिया। इससे रावण दुखी हुआ और विनती करने पर भगवान ने उसे छह माह में एक दिन जागने का वरदान दिया। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और तमाम दर्शन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!