Breaking News

शिशु विकास के लिए जरुरी है मां को संतुलित आहार

Spread the love

शिशु विकास के लिए जरुरी है मां को संतुलित आहार

बिल्सी। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह मां के शरीर पर बुरा प्रभाव डालते है। जिससे होने वाले बच्चे की प्रगति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए। महिलाओं को इस दौरान संतुलित आहार ही लेना चाहिए। साथ ही प्रसव को सुरक्षित बनाने रखने के लिए समय-समय पर चेकअप कराए। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा.अरविंद कुमार वर्मा, डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, अनुराधा सिंह आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!