Breaking News

आजम खान की रिहाई पर मिठाई बांटकर जताई खुशी

Spread the love

आजम खान की रिहाई पर मिठाई बांटकर जताई खुशी

बिल्सी। बुधवार को मोहल्ला संख्या आठ स्थित सपा नेता रिजवान मलिक के आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान की रिहाई के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सपा नेता रिजवान मलिक ने कहा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना ने कहा आजम खान की रिहाई से सभी सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सपा नेता इकरार अहमद ने कहा 2027 में निश्चित ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। इस मौके पर शाकिर सिद्दीकी, शेर मोहम्मद कस्सार, सलीम मलिक, इमरान मलिक, बंटी खान, वसीम मलिक, मुबारक अली, आरिश अल्वी, फईम सिद्दीकी, अनिल यादव, टिंकू यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!